फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: बढ़ते उत्पीड़न को देख राज्य सरकार ने बदले नियम, सभी जिलों में 'दहेज निषेध अधिकारी' तैनात

Sat, 17 Jul 2021 03:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल सरकार ने राज्य के सभी 14 जिलों में दहेज निषेध अधिकारियों को तैनात किया है। राज्य में दहेज के बढ़ते मामलों के कारण यह निर्णय लिया गया है। पहले यह पद सिर्फ तीन जिलों में था। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में दहेज उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने अपनी दहेज निषेध नियमावली में बदलाव कर सभी 14 जिलों में 'दहेज निषेध अधिकारी' की तैनाती की है ताकि इन शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि दहेज निषेध अधिकारी का पद पहले से ही क्षेत्रीय आधार पर तीन जिलों- तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम और कोझिकोड में ही था। अब इसका विस्तार सभी जिलों में किया गया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ही प्रत्येक जिले में दहेज निषेध अधिकारी के तौर पर काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत महिला एवं बाल विकास निदेशक को मुख्य दहेज निषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। जॉर्ज ने कहा कि दहेज निषेध अधिकारी की नियुक्ति की पहल सरकार द्वारा दहेज के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें