फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बोले रक्षा मंत्री- पाकिस्तान फैला रहा कश्मीर में अशांति

Tue, 30 Aug 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : Getty
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान पर हमला किया है। मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि 'थोड़े से लोगों' ने राज्य की ज्यादातर आबादी को बंधक बना रखा है। अमेरिका के साथ लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट (LEMOA) समझौता होने के बाद साझा कॉन्फ्रेंस के दौरान उठे सवाल के जवाब के दौरान भारतीय रक्षा मंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन


मनोहर पार्रिकर ने पाकिस्तान को  कश्‍मीर के हालातों के लिए जिम्‍मेदार बताया।  पर्रिकर ने कहा कि सीमापार से कश्मीर घाटी में हिंसा फैलाने की कोशिश हो रही है। पर्रिकर ने कहा कि भारत सरकार पहले ही काफी सक्रिय है और शांति बहाली का काम किया जा रहा है।

कश्मीर के मौजूदा हालात पर पूछे जाने पर उन्होने कहा कि कर्फ्यू पहले ही हटा लिया गया है। भारत अमेरिका की साझा प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, 'कश्मीर के पास अपनी सरकार है जो लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई है। मुख्य मंत्री राज्य का ही है।' भारत-अमेरिका संबंधों पर बोलते हुए पर्रिकर ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से लड़ने में सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें