फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरावती जल संकट: पीने के पानी के लिए 40 फीट गहरे कुएं में उतरने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण

Sun, 09 Jun 2019 04:30 AM IST
Avdhesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
पानी के लिए 40 फीट गहरे कुए में जाते हैं ग्रामीण - फोटो : ani
विज्ञापन
महाराष्ट्र के अमरावती में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लोगों को पानी पीने के लिए भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। यहां जलसंकट का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि लोगों को पीने के पानी के लिए 40 फीट गहरे कुएं में जाना पड़ता है।  
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शिवाजी बेलकर ने बताया कि उन्हें पानी के लिए 40 फीट नीचे उतरना पड़ता है। इसके बाद भी उन्हें पहले गंदा पानी हटाना पड़ता है और फिर साफ पानी का इंतजार करना पड़ता है। उनका कहना है कि इसमें उनका काफी समय लगता है और कभी कभी तो पूरा दिन भी इसी काम में चला जाता है। उन्होंने कहा कि इसके चलते यहां कुछ लोग ही पीने का पानी ले पाते हैं। यह समस्या कई सालों से चली आ रही है। 

शिवाजी ने कहा कि पानी के लिए कई बार अधिकारियों से बात की है लेकिन सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव में तीन कुएं हैं कई बार लोगों को पानी के लिए कुओं के पास ही सोना पड़ता है।  
विज्ञापन


अन्य स्थानीय निवासी शिवकला नागले ने कहा कि अगर कोई कुएं में गिर जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। पास गांव के ही एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने कहा कि लोगों को पानी गर्म करके पीने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस बारे में बता दिया गया है और लोगों को प्रतिबंधित कुए का पानी पीने से मना किया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें