फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : ये हैं आपके फायदे की पांच खबरें

Mon, 20 Aug 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खुश खबर - फोटो : self
विज्ञापन

अमर उजाला डॉट कॉम ने आपके लिए शुरू किया है सकारात्मक खबरों का नया पिटारा, जहां हम रोज बात करेंगे आपके फायदे की,आपके मुनाफे की। आपको देश-दुनिया से जुड़ी जानकारी बताएंगे जो आपके लिए होगा फायदे का सौदा। आप जुड़िये हमारी नई पहल से जहां सीधे आपसे सरोकार करती हमारी सकारात्मक खबरें कराएंगी आपका फायदा।

विज्ञापन


ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, वेटिंग टिकट पर भी कर सकेंगे सफर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है। अगर यात्रा शुरू होने से पहले आपका टिकट वेटिंग में है तो भी आप यात्रा कर सकेंगे। आईआरसीटीसी ने अब ऑनलाइन टिकट धारकों के लिए नियमों में थोड़ा सा बदलाव किया है, जिसके बाद वेटिंग लिस्ट टिकट यात्री भी ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ नियमों को फोलो करना पड़ेगा, जिसके बाद यात्रा करने के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

लाइफ लाइन एक्सप्रेस में आम लोगों के मुफ्त इलाज की सुविधा

प्रतीकात्मक तस्वीर
अगली अच्छी खबर भी आईआरसीटीसी की ही तरफ से आई है... आम लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा देने के लिए वाराणसी पहुंची लाइफ लाइन एक्सप्रेस में नि:शुल्क इलाज और ऑपरेशन शुरू हो गया है। बता दें कि ये ट्रेन 8 सितम्बर तक काशी रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में खड़ी रहेगी। इस ट्रेन में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी इलाज हो सकेगा। उत्तर प्रदेश सरकार और इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से चलाई गई इस लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन की ओपीडी में बीएचयू, एम्स दिल्ली और मुंबई के वरिष्ठ चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।

 

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बहुत से मदद के हाथ आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इसी बीच इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक एलान कर लोगों के दिल को खुश कर दिये हैं। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने देश के मुसलमानों से, बकरीद का त्योहार मनाने के लिये तय किए गए खर्च की रकम का कम से कम 10 फीसदी हिस्सा केरल में राहत के तौर पर देने की अपील की है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष और ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रविवार को कहा कि बकरीद कुरबानी के सच्चे जज्बे के मुजाहिरे का त्योहार है और इस वक्त केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों को हमारी मदद की सख्त जरूरत है।

एशियन गेम्स का दूसरा दिन: शूटिंग में भारत को दूसरा सिल्वर

एशियाई खेल
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे एशियाई खेल 2018 के दूसरे दिन भी भारत की झोली में मेडल्स आए। शूटिंग ट्रैप मेंस फाइनल में भारत के युवा शूटर लक्ष्य ने सिल्वर मेडल जीता। तो भारत के निशानेबाज दीपक कुमार ने एशियाई खेल 2018 में देश का नाम रोशन किया और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पदक जीता। वहीं भारत ने पहले दिन एक गोल्ड मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है।



 
विज्ञापन

निफ्टी में ऐतिहासिक तेजी, पहली बार 11500 के पार

nifty, nse
भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है।सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी की बदौलत बाजार एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को निफ्टी शुरुआती कारोबार में पहली बार 11500 के पार पहुंच गया है। ये एक रिकॉर्ड है। तो वही सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की मजबूती आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें