फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन की दस्तक: सौ फीसदी टीकाकरण के बाद भी अभियान जारी, राष्ट्रीय स्तर पर अनुमान से अधिक वयस्क आबादी

Sat, 11 Dec 2021 05:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना टीकाकरण शुरू होने से पहले अंडमान निकोबार में कुल वयस्क आबादी का अनुमान 2.86 लाख था।
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद जहां कोरोना टीकाकरण को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर वयस्क आबादी की संख्या भी बढ़ सकती है क्योंकि कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 100 फीसदी का लक्ष्य हासिल करने के बाद भी टीकाकरण किया जा रहा है। स्थिति यह है कि इन राज्यों में जितनी आबादी के बारे में सोचा गया था, उससे कहीं अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभी तक देश के आठ  राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों अंडमान व निकोबार, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और सिक्किम में 100 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक पिछले माह पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी यहां नए लोगों की तलाश जारी है।

फिलहाल स्थिति यह है कि इन राज्यों में पहली खुराक का टीकाकरण 100 फीसदी से भी अधिक दर्ज किया जा रहा है। कुछ प्रदेशों में यह संख्या 110 फीसदी तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना टीकाकरण शुरू होने से पहले अंडमान निकोबार में कुल वयस्क आबादी का अनुमान 2.86 लाख था।
विज्ञापन


इस आबादी को वैक्सीन की पहली खुराक करीब डेढ़ महीने पहले ही लग चुकी है, लेकिन नए लोगों की तलाश अब भी जारी है और अब तक 2,96,844 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह सभी आठ प्रदेशों में तय अनुमान से अधिक टीकाकरण हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार साल 2011 की जनगणना के आधार पर आबादी का अनुमान लगाया गया था।

इन राज्यों में 100 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ रहा टीकाकरण

राज्य                     अनुमानित आबादी                    अब तक लगी पहली खुराक
अंडमान-निकोबार    2,86,000                     2,96,844
चंडीगढ़                   8,43,000                     9,41,595
दादर नागर हवेली    3,87,000                     3,95,253
हिमाचल प्रदेश         55,23,000                   58,25,321
जम्मू कश्मीर            94,09,000                   96,01,824
गोवा                       11,66,000               12,83,128
लक्षद्वीप                   47,000                   55421
सिक्किम                 5,17,000                 5,23,263

 पहली खुराक का बढ़ सकता है लक्ष्य
अधिकारियों के अनुसार इन आठ राज्यों से पता चलता है कि अनुमानित संख्या के आधार पर देश में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों की कुल आबादी 94 करोड़ है जिनमें से 81.23 करोड़ लोगों को अब तक पहली खुराक दी जा चुकी है, लेकिन आगामी दिनों में कुल आबादी में और अधिक इजाफा हो सकता है जिसकी पुष्टि 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें