फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'पाक अधिकृत कश्मीर' में लगे पाकिस्तान से आजादी के नारे

Sat, 06 May 2017 07:58 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
file photo - फोटो : ani
विज्ञापन
कश्मीर के भारतीय हिस्से पर आपने कई बार अलगाववादियों की शह प्राप्त कश्मीरी युवाओं को आजादी के नारे लगाते और पत्‍थरबाजी करते हुए अक्सर देखा होगा लेकिन ये नजारा जब सीमा के उस पार पाकिस्तान के गुलामी वाले कश्मीर में देखा जाए तो कैसा लगेगा।
विज्ञापन


जी हां, आजकल कुछ ऐसा ही चल रहा है पाक अधिकृत कश्मीर में जहां पाकिस्तान के जुल्मों सितम से आजिज युवाओं ने अब उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को इसका नजारा घाटी के ‌कई हिस्सों में दिखा जहां पाकिस्तान से आजादी के नारे लगाते युवाओं के जत्‍थों ने जगह जगह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इन नारे लगाने वालों में ज्यादातर हजीरा डिग्री कॉलेज के छात्र शामिल थे। छात्रों ने पाक से 'आजादी' की नारे लगाते हुए जुलूस भी निकाले।
आप भी देख‌िए ये वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें