फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में पहुंचे 'अन्ना' और 'अब्बा'

Thu, 26 Oct 2017 03:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी दुनिया में जितनी भाषाएं बोली जाती हैं, उससे भी कई ज्यादा भाषाएं केवल भारत में प्रयोग की जाती हैं। लेकिन अब इन भारतीय भाषाओं के शब्दों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के नए संस्करण में इन भारतीय शब्दों के अर्थ ढूंढे जा सकेंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: Oxford में रोहिंग्या पर मचा बवाल, यूनिवर्सिटी ने आंग सांग की तस्वीर हटाई

पिछले महीने जारी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के नए संस्करण में हिंदी, गुजराती, तमिल, तेलगू और उर्दू के नए शब्दों को शामिल किया गया है। करीब 70 नए भारतीय शब्दों को डिक्शनरी में जगह मिली है। तेलगू भाषा के शब्द अन्ना को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है।

पढ़ें: अब OXFORD में पढ़ने जा रही हैं मलाला यूसुफजई, करेंगी ये खास कोर्स 

अन्ना शब्द का हिंदी अर्थ 'बड़े भाई' होता है। किसी को अन्ना कहने का आशय उसे सम्मान देना होता है। उर्दू के शब्द अब्बा को भी इसमें शामिल किया गया है जिसका अर्थ होता है 'पिता' । हिंदी के शब्द अरे अच्छा, बापू, बड़ा दिन, सूर्य नमस्कार आदि को भी डिक्शनरी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें