फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद स्टिंग मामला: सीबीआई के सामने आज पेश हो सकते हैं भाजपा नेता मुकुल रॉय

Sat, 28 Sep 2019 07:35 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
मुकुल रॉय(फाइल फोटो)
विज्ञापन
नारद स्टिंग मामले में भाजपा नेता मुकुल रॉय शुक्रवार को सीबीआई के सामने उपस्थित नहीं हुए और उन्होंने इसकी वजह पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं को बताया। केंद्रीय एजेंसी ने नारद स्टिंग ऑपरेशन के सिलसिले में पूछताछ के लिए रॉय को समन भेजा है। रॉय को अब शनिवार को जांच दल के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पूर्व रेलमंत्री रॉय ने पेश होने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से शुक्रवार को और समय देने की मांग की। रॉय ने सीबीआई को सूचना दी कि पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के चलते वह उपस्थित होने में असमर्थ हैं। बता दें एजेंसी ने गुरुवार को मामले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार किया था। 2016 में टेप सामने आने के बाद यह पहली गिरफ्तारी है।

2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए फुटेज में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जैसे दिखने वाले व्यक्ति और मिर्जा एक फर्जी कंपनी को लाभ पहुंचाने के एवज में उसके प्रतिनिधियों से रुपये लेते देखे गए थे।
विज्ञापन


रॉय उस समय तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे और कथित रूप से उन्हें मैथ्यू सैमुअल के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था जिसने 2014 में स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा किया था। सीबीआई को अभी भी फुटेज की प्रमाणिकता जांचने के लिए रॉय की आवाज के नमूने की जांच करनी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें