फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले से नाराज व्यक्ति ने अदालत कक्ष के बाहर सत्र जज को मारा थप्पड़

Thu, 27 Dec 2018 04:49 PM IST
आसिम खान भाषा,  नागपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र में नागपुर के अदालत परिसर में बुधवार को एक सहायक अभियोजक ने एक सत्र न्यायाधीश को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना जिला सत्र अदालत की सातवीं मंजिल पर एक लिफ्ट के बाहर दोपहर में हुई।

विज्ञापन


सदर पुलिस थाने के प्रभारी सुनील बोंडे ने न्यायाधीश की शिकायत का हवाला देते हुए पत्रकारों को बताया कि वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के. आर. देशपांडे ने आरोप लगाया है कि सहायक लोक अभियोजक डी एम पराते ने अदालत कक्ष के बाहर उन्हें थप्पड़ मारा। उन्होंने बताया कि आरोपी संभवत: एक मामले में न्यायाधीश द्वारा दिए गए फैसले से नाराज था। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जब जिला के सरकारी अधिवक्ता नितिन तेलगोटे से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की निंदा की। तेलगोटे ने कहा, ‘‘आरोपी को यह नहीं करना चाहिए था। अगर उनकी कोई शिकायत थी तो उन्हें उसे उचित तरीके से उठाना चाहिए था। समाज वकीलों से ऐसी उम्मीद नहीं करता।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें