फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में चौकी इंचार्ज घायल

Wed, 04 May 2016 03:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुसमरा (मैनपुरी)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
मंगलवार को मैनपुरी के थाना किशनी के गांव बरिहा में वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी मजबूत सिंह चौहान की तलाश में गई पुलिस की उससे मुठभेड़ हो गई। सामने से आ रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके साथियों ने अपनी स्कार्पियो की सीधी टक्कर पुलिस की जीप में मार दी।
विज्ञापन


इससे पहले कि पुलिस संभल पाती, उन्होंने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों के बीच करीब 20 राउंड फायरिंग हुई और बाद में स्कार्पियो छोड़कर बदमाश फरार हो गए। घटना में गोली लगने से घायल हुए चौकी इंचार्ज कुसमरा को सैफई रेफर कर दिया गया है।

घटना मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे की है। मजबूत सिंह चौहान हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज है। कुछ दिन पहले गुजरात पुलिस ने भी उसकी तलाश में दबिश दी थी और उसके यहां से गुजरात में चोरी हुआ व लूटा गया माल बरामद किया था। वह तब भी पुलिस के हाथ नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात  ग्राम पंचायत तरिहा की प्रधान संध्या चौहान के गांव हवेली स्थित आवास में हुई 14 लाख की लूट में भी पुलिस को इसी के गिरोह का हाथ होने का शक है। चौकी इंचार्ज कुसमरा को इसके गांव बरिहा में अपने घर पर होने की सूचना मिली थी, जिस पर वह दबिश देने गए थे।

जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची सामने से काले रंग की स्कार्पियो में आ रहे मजबूत सिंह और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। एक गोली चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह यादव के हाथ से गोली पार हो गई है।

उन्हें उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया, वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। फरार हुए मजबूत सिंह चौहान और उसके साथियों की तलाश में कांबिंग की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें