फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: विधान परिषद उपचुनाव में BJP ने मारी बाजी

Fri, 08 Dec 2017 01:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
महाराष्ट्र में विधान परिषद की एक सीट पर बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी है। बीजेपी उम्मीदवार प्रसाद लाड को 209 मत मिले जबकि कांग्रेस-एनसीपी उम्मीदवार दिलीप माने को मात्र 73 मत प्राप्त हुए। इस बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष रणनीति बनाई थी जिससे लाड को राष्ट्रपति से ज्यादा मत मिले।
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को महाराष्ट्र से 206 मत मिले थे, जबकि प्रसाद लाड को 209 मत हासिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष नारायण राणे के इस्तीफे से रिक्त हुई विधान परिषद की एक सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव हुआ और शाम तक नतीजे भी घोषित कर दिए गए। राणे ने कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस (42)-एनसीपी (41) के संख्या बल के हिसाब से माने को 83 मत मिलने चाहिए थे। लेकिन, मात्र 73 मत मिले। 

पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 243 निकायों में अध्यक्ष पद पर जमानत नहीं बचा सकी भाजपा

एनसीपी के छगन भुजबल और शिवसेना के अर्जुन खोतकर सहित असदुद्दीन ओवैसी के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला। वहीं, कांग्रेस-एनसीपी के 9 विधायकों ने बीजेपी प्रत्याशी को वोट दिया। प्रसाद लाड को संख्या बल के लिहाज से भाजपा 122 और शिवसेना 63 और 7 निर्दलीयों को मिलाकर कुल 192 मत मिलने थे। खोतकर की विधायकी रद्द होने के कारण लाड का एक वोट कम हो गया। फिर भी 209 मत पाकर कांग्रेस-एनसीपी उम्मीदवार को 136 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें