फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोपी दाढ़ी वालों की आबादी घटानी होगी : भाजपा प्रत्याशी 

Fri, 08 Dec 2017 01:01 AM IST
एजेंसी / वडोदरा
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
गुजरात की दभोई सीट से भाजपा के उम्मीदवार शैलेश सोट्टा ने बृहस्पतिवार को तथाकथित रूप से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टोपी और दाढ़ी वालों की आबादी को कम करना होगा। कहा जा रहा है कि उनका इशारा मुस्लिमों की ओर था। उनके इस भाषण का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


शैलेश ने कहा कि वह दभोई डर बढ़ाने आए हैं। अगर सांप्रदायिक टकराव नहीं रुका तो उचित जवाब दिया जाएगा। एक छोटी जनसभा को संबोधित करते हुए शैलेश ने कहा कि अगर यहां कोई टोपी दाढ़ी वाला बैठा हो तो मुझे माफ करना, लेकिन उनकी आबादी घटाने की जरूरत है। कई नेताओं ने मुझे ऐसा कहने से मना किया क्योंकि यह मेरे खिलाफ जा सकता है। पर अगर 90 फीसदी लोग मुझे समर्थन देंगे तो मैं दस फीसदी लोगों के बारे में बोलने से क्यों रुकूंगा। 

पढ़ें- सांप्रदायिक शक्तियों के चंगुल से देश को आजाद कराएं : रघु ठाकुर

सोट्टा ने कहा, लोग कहते हैं कि जिस समुदाय (हिंदू) में आप पैदा हुए हैं, उसके बारे में बात न करो और बात करो तो चुनाव मत लड़ो। लेकिन मैं चुनाव लड़ूंगा और उस धर्म के बारे में भी बात करूंगा, जिसमें मैं पैदा हुआ। सोट्टा वडोदरा के पार्षद हैं। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सांप्रदायिक टकराव रोकना होगा, वरना ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें