फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट रेजीमेंट में घुसे संदिग्ध

Sun, 14 Aug 2016 04:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले का खतरा देखते हुए देश भर में अलर्ट के बावजूद शनिवार देर रात दो संदिग्ध लोगों के जाट रेजीमेंट सेंटर घुसने की सूचना से सेना में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने जेआरसी परिसर में सघन चेकिंग शुरू कर दी। ये दो लोग जिस ऑटो में बैठकर परिसर के बाहर तक आए थे, उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे एक ऑटो सैटेलाइट बस स्टैंड और नकटिया के बीच जाट रेजीमेंट गेट के पास कुछ मिनट रुका और फिर चल दिया। उस वक्त उधर से सेना की क्यूआरटी गुजर रही थी।
विज्ञापन


संदेह होने पर सेना के जवानों ने ऑटो चालक को रोक कर पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसके ऑटो में दो व्यक्ति सैटेलाइट से बैठकर आए थे, जो किराया देने के बाद ऑटो से उतरने के बाद नाले में होकर जाट रेजीमेंट परिसर में चले गए।

दोनों युवक कौन थे इस बारे में आटो चालक ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया। ऑटो चालक की बात सुनकर सेना जवानों के होश उड़ गए। फौरन इसकी जानकारी आला अफसरों को दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद सेना और पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। तमाम लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन देर रात तक संदिग्ध युवकों का कुछ पता नहीं चल सका।

ऑटो चालक बारादरी इलाके के संजय नगर का रहने वाला है, जिससे देर रात तक पूछताछ चलती रही।

एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि दोनों युवक कौन थे इसका पता नहीं चल सका? ऑटो चालक से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें