फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में गरजे मोदी: बोले- यहां कोई भारतीय बाहरी नहीं, यहीं का बेटा बनेगा सीएम

Wed, 24 Mar 2021 03:54 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांथी

सार

पीएम मोदी ने कहा कि जिस बंगाल ने पूरे भारत को 'वन्दे मातरम' की भावना में बांधा है और उसी बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों को 'बोहिरागोतो' बता रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल ने पूरे भारत को 'वन्दे मातरम' की भावना में बांधा है और उसी बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों को 'बोहिरागोतो' बता रही हैं। बता दें कि बोहिरागोतो को आम भाषा में बाहरी कहा जाता है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने एलान किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो राज्य का मुख्यमंत्री बंगाल की धरती के बेटे को ही बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, रबींद्रनाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों की भूमि है और इस धरती पर कोई भारतीय बाहरी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि कोई भारतीय यहां बाहरी नहीं है, वे भारत माता के बच्चे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमें पर्यटक' कहा जा रहा है, हमारा मजाक उड़ाया जा रहा है, हमारा अपमान किया जा रहा है। दीदी, रबींद्रनाथ के बंगाल के लोग किसी को भी बाहरी नहीं मानते।' उन्होंने रैली में कहा कि जब बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी तो मुख्यमंत्री इसी धरती का कोई बेटा होगा।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा और प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए अक्सर अपने भाषणों में कहती हैं कि वह दिल्ली या गुजरात से आए 'बाहरी' लोगों को बंगाल में शासन करने नहीं देंगी। उनके इस बयान पर छिड़ी 'स्थानीय बनाम बाहरी' की बहस के बीच मोदी की यह टिप्पणियां आई हैं।

बता दें कि 'टीएमसी ने 'बंगाल को अपनी बेटी चाहिए' अभियान भी शुरू किया है, जिसमें पार्टी के नेता राज्य आ रहे भाजपा पदाधिकारियों को 'चुनावी पर्यटक' कह रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बनर्जी ने झूठे आरोप लगाकर नंदीग्राम के लोगों का अपमान किया और लोग उन्हें करारा जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें