फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में रंगदारों ने की एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 12 Sep 2016 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनडीटीवी - फोटो : ndvt
विज्ञापन
गुजरात के भावनगर में आठ युवकों ने एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मृतक की पहचान रफीक हुसैन के रूप में हुई है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार यह हत्या जबरन वसूली की वजह से हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताय कि रफीक एक सब्जी विक्रेता है और अभी उसने 25 लाख का घर खरीदा है, घर का सौदा होते ही इलाके की लोकल गैंग के लड़कों ने डील पूरी करवाने के लिए उससे पैसों की मांग की थी।

रफीक के मना करने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस वीडियो में आठ लोग एक शख्स को बुरी तरह से घसीट-घसीटकर डंडों से पीट रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी दिपांकर त्रिवेदी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे सभी आठ लोगों की पहचान कर ली गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें