फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति से भला नहीं होने वाला: मोदी

Sat, 23 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
pm modi rally - फोटो : ani
विज्ञापन
तकरीबन दो साल का फासला पर जगह और भीड़ एक ही जैसी। फर्क था तो प्रधानमंत्री के बोलने की शैली में। मानबेला की तरह मोदी आक्रामक नहीं दिखे। बड़े ही सलीके से विपक्षी दलों पर सियासी वार किया और पूरे भाषण के दौरान विकास को ही तरजीह दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पूरी तरह चुनावी रैली में दिखे। उन्होंने जहां अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताकर जनता से सीधे जुड़ने को कोशिश की वहीं गैर भाजपा सरकार में यूरिया की कालाबाजारी और किसानों पर बरसीं लाठियों का जिक्र और खाद कारखाना खुलने की अहमियत बताकर लोगों की दुखती रग पर हाथ भी रखा।

यही नहीं, प्रधानमंत्री ने ‘दिल्ली के लोगों को ही एम्स की सुविधा क्यों’ का मुद्दा उछालकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। बड़े ही चालाकी से हर मुद्दों को विकास के पैमाने पर तराश कर जनता को संदेश भी दे दिया कि अगले विधानसभा चुनाव का मुद्दा विकास ही होगा। परिवारवाद और जातिवाद पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कांग्रेस और सपा सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा।
विज्ञापन


दूसरी हरित क्रांति की शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश से होने और पूर्वांचल को टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनाने का सपना दिखाकर जनता को उन्होंने सीधा संदेश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कमल खिलता है तो ये सपने जरूर साकार होंगे। प्रधानमंत्री का यह कहना कि लोकसभा चुनाव की जीत का कर्ज यूपी में चुका रहा हूं और अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास को लेकर केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं, भी यही दर्शाता है। 

प्रधानमंत्री ने एम्स और खाद कारखाना का श्रेय महंत आदित्यनाथ के साथ ही जनता जनार्दन को देकर न सिर्फ लोगों से जुड़ने की कोशिश की बल्कि विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलाने के लिए पहले की ही तरह जनादेश मांगा। हालांकि दलित मुद्दे और बसपा सुप्रीमो पर भाजपा नेता द्वारा अभद्र टिप्पणी से आए सियासी भूचाल पर प्रधानमंत्री खामोश ही रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें