फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को पैग पिलाए और कार लूट ले गईं लड़कियां

Tue, 10 May 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लड़कियों ने अपने एक साथी की मदद से सोमवार को देर रात फिल्मी स्टाइल में स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर सनसनी फैला दी। वारदात काशीपुर रोड पर उत्तराखंड के बार्डर पर स्थित ठाकुरद्वारा के गांव फरीदनगर के पास रात करीब नौ बजे हुई।
विज्ञापन


लड़कियों ने सोमवार सुबह मुरादाबाद में गांधी नगर से यह स्विफ्ट डिजायर कार रामनगर के लिए बुक कराई थी। लड़कियां और उनका दोस्त रामनगर में गिर्जिया देवी मंदिर पहुंचे और लौटते वक्त ड्राइवर को बियर के पैग लगवाकर रास्ते में लूट लिया। लड़कियों ने टायलेट के बहाने जंगल में कार रुकवाई और फिर ड्राइवर को नीचे छोड़कर मय कार के रफूचक्कर हो गईं।

एसओ ठाकुरद्वारा रवींद्र सिंह के मुताबिक मझोला थाना क्षेत्र में खुशहालपुर बैंक कालोनी निवासी दिनेश कश्यप के पास स्विफ्ट डिजायर कार है। जिसे वह टैक्सी में चलाता है। सोमवार सुबह वह कार लेकर गांधी नगर स्थित विश्नोई ट्रैवल्स पर खड़ा था।
विज्ञापन


तभी विक्की नाम का युवक दो लड़कियों के साथ वहां पहुंचा और दो हजार रुपये में उसकी कार रामनगर के लिए बुक कर ली। युवक दोनों लड़कियों के साथ गिर्जिया देवी मंदिर पहुंचा और दर्शन के बाद शाम को तीनों मुरादाबाद के लिए वापस चल दिए।
विज्ञापन

दो लड़कियों ने एक लड़के साथ मिलकर की वारदात

रात करीब पौने नौ बजे जब गाड़ी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में फरीदनगर गांव के पास पहुंची तो दोनों लड़कियों ने टायलेट जाने की बात कहकर कार जंगल में रुकवा ली। कार रुकी तो लड़कियों के उतरने के बाद ड्राइवर भी चाबी कार में लगी छोड़कर टायलेट के लिए कार से उतर गया। जबकि लड़का कार में बैठा रहा।

ड्राइवर के उतरकर चंद कदम चलते ही पिंकी तेजी से पलटी और कार में बैठ गई। उसका दोस्त तेजी से ड्राइविंग  सीट पर पहुंचा और दोनों कार लेकर रफूचक्कर हो गए। जबकि टायलेट के लिए उतरी दूसरी लड़की मौके पर ही छूट गई।

पीछे से आई स्विफ्ट में दूसरी लड़की भी गायब 
मुरादाबाद। ड्राइवर टायलेट करके सड़क पर आया तो कार गायब थी। उसने वहां खड़ी रह गई लुटेरों की साथी लड़की से पूछा कि उसके साथी कार कहां ले गए तो लड़की ने जवाब दिया कि मुझे नहीं पता। अभी दिनेश लड़की से बात ही कर रहा था कि इतने में एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार काशीपुर की ओर से आकर रुकी। जिसमें चार लड़के सवार थे। दिनेश कुछ समझ पाता इससे पहले ही लड़की तेजी से लपकी और स्विफ्ट बैठकर तेजी से मुरादाबाद की ओर निकल गई।

पैग के चक्कर में लुटवा ली कार
मुरादाबाद। काशीपुर में रुककर विक्की ने तीन बियर और एक विस्की खरीदी। विक्की, उसकी दोस्त पिंकी और दूसरी लड़की ने बीयर पी और ड्राइवर दिनेश को भी पैग बनाकर दिया। दिनेश ने पुलिस को बताया कि गिलास में पैग बनाते वक्त पिंकी ने नशीला बिस्कुट गिलास में डाला तो उसने देख लिया। वह पैग को पलट दिया लेकिन इसके बाद वह बीयर की ललक में ऐसा फंसा की खुद को दो - तीन पैग पीने से नहीं रोक सका। शराब के भी दो पैग लगा लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें