ओडिशा के बालासोर जिले में एक नज़दीकी रिश्तेदार से विवाहेत्तर संबंध रखने के आरोप में 25 साल की महिला का मुंडन कर उसे गांव भर में घुमाया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के पिता ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद दो महिलाओं समेत छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि यह घटना बुधवार रात नीलागिरी थाने के सांकलियापाडा गांव में हुई थी।
उन्होंने बताया कि महिला को नज़दीकी जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया था। वह बाद में घर लौटी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार हैं और सभी एक ही गांव के निवासी हैं।