उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति अमिताभ रॉय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है जो देशभर में जेल सुधारों के सभी पहलुओं को देखेगी और उनके लिए उपायों का सुझाव देगी।
न्यायमूर्ति एम बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों समेत समिति और भी कई मुद्दों को देखेगी।
उच्चतम न्यायालय ने 27 अगस्त को समिति के गठन के मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
समिति महिला कैदियों से जुड़े मुद्दों को भी देखेगी। पीठ भारतभर में 1,382 जेलों में अमानवीय हालातों से जुड़े मु्द्दे की सुनवाई कर रही थी।
(इनपुट-भाषा)