गुजरात दौरे के दूसरे दिन मोदी ने सूरत में अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित किया। पढ़ें, उनके संबोधन की खास बातें।
सूरत के कतारगाम में जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने दवाई कंपनियों की मनमानी पर रोक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने दवाईयां सस्ती की तो कई कंपनियां मुझसे नाराज हो गईं। लेकिन हम दवाईयों के सस्ते होने को लेकर जल्द ही कानून लेकर आएंगे।
अस्पताल के उद्घाटन पर पीएम ने बोला कि, जब इसका शिलान्यास मैंने किया था, तब ये वादा भी किया था इसका उद्घाटन भी मैं करूंगा। लोगों को लगा कि ये मेरा घंमड है, लेकिन ऐसा नहीं है।
अस्पताल के लिए पीएम ने कहा कि पहली बात तो चाहता हूं कि किसी को यहां आना न पड़े, लेकिन अगर आए भी तो यहां से पूर्णत ठीक होकर निकलें।
इस बीच मोदी ने दिल के मरीजों को राहत देने वाले स्टेंट के महंगे होने का मुद्दा उठाया। पीएम ने कहा कि गरीबों को राहत देने के लिए 40 हजार का स्टेंट अब 6 हजार में दिया जा रहा है। साथ ही 1 लाख से 1.5 लाख का स्टेंट 20-22 हजार में दिया जा रहा है
पीएम बोले की गंभीर से गंभीर बीमारी में गरीब को सस्ती दवाई मिले इसके लिए बदलाव किए। पीएम आगे बोले कि अटल जी की सरकार के बाद इस सरकार ने हेल्थ पॉलिसी लागू की है। बीच में कई काम रह गए जो मुझे करने पड़ रहे हैं।
गुजरात की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात को लोगों को आज भी पता है कि मुझे खाने में क्या पसंद है और क्या नहीं? जब मैं गेस्ट हाऊस में ठहरा हुआ था तो कई लोग मेरा मनपसंद खाना लेकर आ गए।