सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए उन अटकलों पर विराम लगा दिया कि एन श्रीनिवासन 24 अप्रैल को होने वाली आईसीसी के बैठक में BCCI का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एन श्रीनिवासन को किसी भी सूरत में बीसीसीआई के प्रतिनिधित्व के लिए नामांकित नहीं किया जा सकता। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और अमिताभ ठाकुर इस बैठक में भाग लेंगे।
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की सुनवाई की कि क्या 24 अप्रैल को ICC की मीटिंग में क्या BCCI की ओर से कोई अयोग्य व्यक्ति भाग ले सकता है या नहीं। मामले की सुनवाई करते हुए
कोर्ट ने श्रीनिवासन को मीटिंग भेजे जाने पर आपत्ति जाहिर की। BCCI में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासनिक कमेटी ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर कहा था कि ICC की मीटिंग में भाग लेने के लिए राज्य संघों ने श्रीनिवासन और निरंजन शाह को नामांकित किया है।
जबकि दोनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक अयोग्य करार हो गए हैं। 13 अप्रैल को BCCI की एसजीएम(स्पेशल जनरल मीटिंग) होगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट अयोग्य व्यक्तियों के मीटिंग में जाने पर अपना आदेश सुनाया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 13 अप्रैल की मीटिंग पर रोक नहीं लगाई लेकिन यह साफ कर दिया कि मीटिंग में जो भी फैसला होगा वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही निर्भर करेगा।