फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पहाड़ों में बारिश, पंजाब समेत इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, जानिए कैसा रहेगा आपके यहां मौसम का हाल

Sat, 21 Dec 2024 10:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weather Update Today : मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पंजाब के आदमपुर में दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ों पर न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री से लेकर माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
अभी ऐसे ही सताएगी ठंड - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में सर्दी से थोड़ी राहत रही और यहां न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पंजाब के आदमपुर में दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ों पर न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री से लेकर माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

अभी ऐसे ही सताएगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं आएगा। मध्य भारत के इलाकों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। ऐसी ही स्थिति गुजरात और पूर्वी भारत में देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


पंजाब में शीतलहर चलेगी
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलेगी। जम्मू कश्मीर में भी शीतलहर का प्रकोप रहेगा। वहीं पंजाब और राजस्थान में आज शीतलहर लोगों को ठिठुरन बढ़ाएगी। आज और कल पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बंगाल, बिहार और सिक्किम में रात और सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है।

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज और अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा और चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शाम के समय कुछ कोहरा देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें