फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : मानसून के तय समय पर केरल में दस्तक देने का पूर्वानुमान

Fri, 07 May 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • मौसम विभाग 15 मई को मानसून और 31 मई को बारिश का पूर्वानुमान करेगा जारी
विज्ञापन
बारिश.. - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने घोषणा की है कि इस बार मानसून के तय समय पर एक जून को केरल के तट से टकराने का पूर्वानुमान है। सोशल मीडिया पर सांझा की गई जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग नियमित रूप से मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मौसम का यह पूर्वानुमान है। विभाग मानसून की घोषणा 15 मई को करेगा, जबकि अगले चार महीने तक होने वाली बारिश का पूर्वानुमान 31 मई तक किया जाएगा।

इससे पहले महापात्र ने कहा था कि इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना है, यह देश के किसानों के लिए शुभ संकेत हैं। एक जून के केरल में दस्तक देने के बाद अगले चार महीने तक  बारिश के मौसम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एमएन राजीवन के अनुसार मौसम का पूर्व अनुमान काफी सार्थक है। उन्होंने बताया कि  यह जानकारी  पूर्व मौसम अनुमान की गणना के आधार पर जारी की गई है। इसके अनुसार मानसून सामान्य रूप से आने की प्रबल संभावनाएं बन रही है।

इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल अप्रैल 121 साल में 13 वीं बार सबसे गर्म महीना रहा है। इस महीने में रिकॉर्ड 34 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मई के दूसरे सप्ताह से गर्मी से कुछ राहत मिलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें