फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को केरल तट पर दस्तक देगा मानसून: मौसम विभाग

Fri, 07 Jun 2019 09:08 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
monsoon
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटे में मानसून केरल तट पर दस्तक दे देगा। सामान्य तौर पर केरल में मानसून पहुंचने की तारीख एक जून है और इसके साथ ही चार महीने तक चलने वाले बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत होती है।
विज्ञापन


आईएमडी ने अपने मानसून बुलेटिन में कहा, "इसके धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर रुख करने की बहुत संभावना है, जिससे केरल में 8 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।" 

मंगलवार को आईएमडी ने कहा था कि मानसून का आगमन 7 जून को हो सकता है। 

हालांकि शनिवार को, मौसम का पूर्वनुमान करने वाली संस्था स्काईमेट ने भी अपने पूर्वानुमान को संशोधित कर 4 जून से 7 जून किया। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। 

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। मानसून के आगमन से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मानसून ने साल 2014 में पांच जून को, 2015 में छह जून को और 2016 में आठ जून को दस्तक दी थी। जबकि, साल 2018 में मानसून केरल में तीन दिन पहले 29 मई को ही पहुंच गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें