फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र, तमिलनाडु में चक्रवात की सूचना के बाद हाई अलर्ट पर तटरक्षक

Sat, 15 Dec 2018 03:22 AM IST
गौरव द्विवेदी एजेंसी, विशाखापट्टनम। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और ओंगोल क्षेत्र में 17 दिसंबर को गंभीर चक्रवात की आशंका के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक ने अपने जवानों को हाई अलर्ट कर दिया है। बल की तरफ से समुद्र में गए मछुआरों के जानमाल की रक्षा के लिए ऐहतियाती उपाय शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार स्थानीय मौसम विभाग ने गहरे दबाव के गंभीर चक्रवात के रूप में बदलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया कि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लिए जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की मदद के लिए नौकाओं और हवाई जहाज को तैयार रखा गया है। 

तटरक्षक बल ने समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को सूचना पहुंचाने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए हैं। मछुआरों की नौकाओं को सुरक्षित वापस लाने के लिए बल की तरफ से दो नौकाओं को समुद्र में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें