फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Weather: मुंबई में लगातार बारिश निचले इलाकों में भरा पानी, लोकल ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं पर असर

Mon, 16 Jun 2025 04:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra Weather: मुंबई में लगातार बारिश ने निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात सेवाओं में व्यवधान पैदा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, महाराष्ट्र में जून से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 18 मौतें हो चुकी हैं और 65 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मुंबई में बारिश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में सोमवार सुबह लगातार बारिश शुरू हो गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़क यातायात, उपनगर ट्रेनों और मेट्रो रेल सेवाओं पर असर पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आसमान में बादल बने रहने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई शहर में औसतन 95 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 58 और 75 मिमी बारिश हुई। 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक की रिपोर्ट है। दोपहर 3:31 बजे 4.21 मीटर ऊंचे ज्वार की लहर की आशंका जताई गई है। इसके बाद मंगलवार सुबह 3:31 बजे 3.44 मीटर ऊंचे ज्वार की लहर की भविष्यवाणी की गई है। 

ये भी पढ़ें: Pune Bridge Collapse: 'पुल पर बहुत भीड़ थी, वाहनों के कारण जाम हो गई सड़क', पीड़ितों ने बताई पुणे हादसे की वजह
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, शहर और उपनगरों में लगातार बारिश हो रही थी, जिसमें भारी बौछारों के बीच कई निचले इलाकों में पानी भर गया। मध्य और पश्चिम रेलवे पर उपनगर ट्रेनों की सेवाएं भी देर से चल रही थीं। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि सुबह के व्यस्त समय के दौरान सेंट्रल रेलवे की ट्रेन सेवाएं 20 से 30 मिनट तक देर से चल रही थीं।

घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मेट्रो लाइन पर मेट्रो सेवा दोपहर में थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुई, जब आजाद नगर स्टेशन पर ओवरहेड वायर पर एक प्लास्टिक शीट गिर गई। मुंबई मेट्रो वन ने एक्स पर बताया, सेवाएं अब सामान्य रूप से चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण एक निर्माण स्थल से एक प्लास्टिक शीट आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ओवरहेड विद्युत लाइन पर उड़कर चली गई, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं।  

ये भी पढ़ें: 'आपदा प्रबंधन में भारत वैश्विक नेता बनने के करीब', अमित शाह ने की NDRF समेत इन राहत बलों की तारीफ
विज्ञापन


महाराष्ट्र: जून ने बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 18 की मौत
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश संबंधी घटनाओ में 18 लोगों की मौत हो चुकी है 65 अन्य घायल हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में बताया कि ये मौतें भारी बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में हुईं, जिनमें सड़क दुर्घटनाएं, पुलों से गिरना, डूबना, आकाशीय बिजली गिरना और आग लगने जैसी घटनाएं शामिल हैं। इस अवधि में छह मवेशियों की भी मौत की सूचना है।

रिपोर्ट में कहा गया, 1 जून से अब तक राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया, दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिलों जैसे विभिन्न स्थानों पर पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें