राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NWFC) के अनुसार पूर्वी हवाओं की एक द्रोणिका (ट्रफ रेखा) केरल के तट से लेकर दक्षिण-पूर्व अरब सागर में कोंकण तट तक जा रही है। इससे हवाओं का संगम हो रहा है।
देश के पश्चिम हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने 'येलो' अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NWFC) के अनुसार पूर्वी हवाओं की एक द्रोणिका (ट्रफ रेखा) केरल के तट से लेकर दक्षिण-पूर्व अरब सागर में कोंकण तट तक जा रही है। इससे पूर्वी व पश्चिमी हवाओं का मिलन हो रहा है।
विभाग ने कहा कि मौसम के इस सिस्टम के कारण इक्का दुक्का स्थानों पर आंधी, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 8 से 10 मार्च तक महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम इसी तरह बिगड़ा रहेगा। आठ व नौ मार्च को उत्तर मध्य महाराष्ट्र और लगे हुए मराठवाड़ा के इलाकों में कुछेक स्थानों पर मूसलधार बारिश भी सकती है। मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार पालघर, ठाणे, रायगढ़ व रत्नागिरी में धुलभरी आंधी के साथ बिजली चमकने व मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अगले दो दिनों में मध्यम वर्षा हो सकती है। इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार रात भी आंधी चली व बूंदाबांदी हुई। आईएमडी किसी भी मौसम की स्थिति की तीव्रता को देखते हुए चार रंगों पर आधारित चेतावनियां - ग्रीन अलर्ट, येलो अलर्ट, आरेंज अलर्ट, व रेड अलर्ट जारी करता है, ताकि जान माल की हानि से बचा जा सके।