फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़े अक्षर पटेल, कुलदीप बाहर, जयंत का खेलना भी मुश्किल

Tue, 08 Mar 2022 02:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले अक्षर पटेल फिट हो चुके हैं और टीम के साथ जुड़ चुके हैं। इसके बाद कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। दूसरे टेस्ट में जयंत यादव को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले ऑलराउंडर अक्षर पटेल फिट हो चुके हैं। बेंगलुरू में होने वाले दूसरे टेस्ट में उनका खेलना लगभग तय है। इस मैच में जयंत यादव की जगह उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। पहले मैच में जयंत यादव ने कुछ खास नहीं किया था। उन्होंने बल्ले के साथ दो रन का योगदान दिया था। वहीं 17 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 36 रन खर्चे थे और कोई विकेट नहीं ले पाए थे। इसके बाद अक्षर पटेल को मौका मिलना तय है, भारत में उनका रिकॉर्ड शानदार है। 
विज्ञापन


हालांकि, कुलदीप यादव को अक्षर की जगह टीम में मौका नहीं दिया गया था। वे भारत की मुख्य टीम का हिस्सा थे, लेकिन अक्षर के फिट होने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि भारतीय टीम में बाएं हाथ के तीन स्पिन गेंदबाजों की जरूरत नहीं है। जडेजा पहले से ही टीम इंडिया का हिस्सा हैं। वहीं अक्षर और कुलदीप भी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। 

भारतीय टीम में पांच स्पिन गेंदबाज
टीम इंडिया में जयंत यादव और रविचंद्रन अश्विन पहले से खेल रहे हैं। इसके बाद जडेजा, अक्षर और कुलदीप को मिलाकर टीम में कुल पांच स्पिन गेंदबाज हो रहे हैं। वहीं पहले टेस्ट में सिर्फ जडेजा और अश्विन ने मिलकर ही 15 विकेट अपने नाम किए थे। इस वजह से 18 सदस्यीय टीम में पांच स्पिन गेंदबाजों की जरूरत नहीं है। इसी वजह से कुलदीप को टीम से बाहर कर दिया गया है। कुलदीप के अलावा दूसरे बैटिंग कोच अपूर्व देसाई, ट्रेनर आनंद दाते और फिजियो पार्थो को भी अलग कर दिया है। हालांकि, सैराज बहुतुले टीम के साथ जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


भारतीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, आर अश्विन, अक्षर पटेल, सौरभ कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें