फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ चक्रवाती तूफान 'मिचांग', चेन्नई में लगातार हो रही तेज बारिश

Thu, 30 Nov 2023 11:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती के कारण तमिलनाडु के चेन्नई में लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए स्कूल लगातार बंद हैं। 
 
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ चक्रवाती तूफान 'मिचांग' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एक और चक्रवात आने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब एक्टिव हो गया है और अब यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बाद 30 नवंबर तक धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान 'मिचांग' में तब्दील होने की संभावना है। इस मिचांग तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

 
चेन्नई में बारिश जारी
बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती के कारण तमिलनाडु के चेन्नई में लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।

विज्ञापन

बाढ़ के हालात बनने पर....
ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के आयुक्त डॉक्टर जे राधाकृष्णन ने कहा कि बहुत ही कम समय में काफी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मुख्यमंत्री हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, स्थिति को संभालने के लिए शहर के कुछ हिस्सों में 15 आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि जलभराव से बचने के लिए 16000 श्रमिक, 491 मोटर के अलावा अतिरिक्त 150 ट्रैक्टर बोर्न मोट्रो भी तैनात किए गए हैं। बाढ़ के हालात बनने पर कार्रवाई करने के लिए हमारे पास सभी उपकरण हैं।

अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 30 नवंबर तक तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव के क्षेत्र में मजबूत होगा। अगले 24 घंटों के भीतर, इसके और भी तेज होने और दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'मिचांग' में तब्दील होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, 29 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25-35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में 30 नवंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अनुमान है। एक दिसंबर को यह बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें तूफानी हवा की गति तेज हो जाएगी और दो दिसंबर को 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

विज्ञापन

एनसीएमसी की चक्रवात को लेकर समीक्षा बैठक
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात 'मिचांग' के लिए राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की तैयारियों की समीक्षा की।आधिकारिक बयान के मुताबिक, मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है, जबकि पर्याप्त आश्रय, बिजली आपूर्ति, दवा और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी को 18 टीमें उपलब्ध कराई हैं और 10 अतिरिक्त टीमों को तैयार रखा गया है।बयान में कहा गया है कि तटरक्षक बल, सेना और नौसेना की बचाव और राहत टीमों के साथ-साथ जहाजों और विमानों को भी तैयार रखा गया है।

चक्रवात 'मिचांग' के कारण पुडुचेरी, कराईकल और यानम क्षेत्रों के सभी स्कूल चार दिसंबर तक बंद रहेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें