फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: शोभा यात्रा पर पथराव करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, शिंदे सरकार की कार्रवाई

Tue, 23 Jan 2024 06:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि उसने मीरा रोड के नया नगर इलाके में अवैध ढांचों और अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया है। इस इलाके में एक दिन पहल शोभा यात्रा पर पथराव की घटना सामने आई थी। 
विज्ञापन
मीरा रोड के नया इलाके में चला बुलडोजर। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मीरा रोड के नया नगर इलाके में बुलडोजर से अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया है और अतिक्रमण को हटाया गया है। इसी इलाके में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले सनातन धर्म यात्रा पर पथराव की घटना सामने आई थी। राज्य सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

 

विज्ञापन

घटना 21 जनवरी की रात को हुई थी। मुंबई से सटे भायंदर इलाके में सनातन धर्म यात्रा निकल रही थी। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने यात्रा पर लाठी-डंडों, पत्थरों से हमला कर दिया था। इसके अलावा, धार्मिक ध्वजों को फाड़ा गया था और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। तनाव को बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया था। 
विज्ञापन

सनातन धर्म यात्रा निकाल रहे लोगों का कहना था कि वे शांति पूर्वक यात्रा निकाल रहे थे। मीरा रोड पर अचानक कुछ हमलावरों ने यात्रा पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने यात्रा में शामिल कारों पर हमला किया। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। जिनमें हमलावरों को यात्रा में शामिल महिलाओं के साथ भी मारपीट करते देखा गया था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें