फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: पांच अफसरों को ईडी के भेजे गए समन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अवैध रेत खनन मामले में दिए ये निर्देश

Tue, 28 Nov 2023 02:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पीठ ने कहा कि अवैध रेत खनन मामले में ईडी अपनी जांच आगे बढ़ा सकती है। दरअसल, तमिलनाडु सरकार और पांच जिला कलेक्टरों ने अवैध रेत खनन की जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
madras high court
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को पांच कलेक्टरों के अवैध रेत खनन मामले में जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किए गए समन की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। जस्टिस एसएस सुंदर और सुंदर मोहन की खंडपीठ ने राज्य लोक विभाग सचिव के. नंथाकुमार द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम रोक लगा दी है।
विज्ञापन


पीठ ने कहा, 'अवैध रेत खनन मामले में ईडी अपनी जांच आगे बढ़ा सकती है।' दरअसल, तमिलनाडु सरकार और पांच जिला कलेक्टरों ने अवैध रेत खनन की जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती दी थी। सरकारी विभाग के शीर्ष अधिकारी ने अरियालूर, वेलोर, तंजावुर, करूर और तिरुचिरापल्ली के कलेक्टरों की ओर से याचिका दायर की थी। 

याचिका में ईडी द्वारा पेश किए गए समन को रद्द करने की मांग की गई थी।  याचिका में कहा गया कि ईडी ने विभिन्न जिला कलेक्टरों को समन भेजा है, जिसमें उनसे जिले के सभी रेत खदानों के बारे में जानकारी मांगी गई। उन्हें सभी दस्तावेजों के साथ ईडी दफ्तर में पेश होने को कहा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें