फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar: देश में 20 मिलियन से अधिक अवैध प्रवासी, क्या हम उन्हें झेल सकते हैं? उपराष्टपति ने पूछा सवाल

Wed, 28 May 2025 07:11 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि- अवैध प्रवासी हमारे अस्तित्व और राष्ट्रीय अखंडता के लिए चुनौती है। इस दौरान उन्होंने पूछा कि- देश में 20 मिलियन से अधिक अवैध प्रवासी, क्या हम उन्हें झेल सकते हैं?
विज्ञापन
आईआईपीएस के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति - फोटो : X @VPIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि 20 मिलियन की संख्या में अवैध प्रवासियों ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर बना दिया है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, 'जब हमारी सीमा की पवित्रता को अनियंत्रित अवैध प्रवासियों की तरफ से भंग किया जाता है, तो यह कानून और व्यवस्था का सवाल नहीं है, बल्कि हमारे अस्तित्व और राष्ट्रीय अखंडता का सवाल है।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Politics: 'अपने ही नेता पर मिसाइल दाग रही कांग्रेस, पाकिस्तान पर नहीं बोलेगी'; शशि थरूर के बचाव में उतरी भाजपा

हमेशा ऐसी चुनौतियों से सावधान रहें- उपराष्ट्रपति धनखड़
मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, 'ये लोग हमारे राष्ट्रीय संसाधनों पर भारी मांग करते हैं। वे हमारे हाथों से काम लेते हैं और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर बनाते हैं।' इस दौरान उपराष्ट्रपति ने छात्रों से कहा, 'हमेशा ऐसी चुनौतियों से सावधान रहें जब जनसांख्यिकीय संतुलन को जैविक विकास की तरफ से नहीं बल्कि भयावह, सुनियोजित डिजाइन की तरफ से हेरफेर किया जाता है।' 
विज्ञापन


जनसांख्यिकीय आक्रमण का सवाल है- उपराष्ट्रपति
उन्होंने कहा कि यह अब प्रवास का सवाल नहीं है, बल्कि जनसांख्यिकीय आक्रमण का सवाल है। उन्होंने कहा, 'भारत ने इसे झेला है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में 20 मिलियन से अधिक अवैध प्रवासी हैं। क्या हम उन्हें झेल सकते हैं? हमें इस देश में ऐसे लोगों की जरूरत है जो हमारी सभ्यता के प्रति प्रतिबद्ध हों।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भारत बनाएगा 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान: IAF के मौजूदा फाइटर जेट्स से कितना अलग होगा, US-चीन से क्या मुकाबला?

उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने आईआईपीएस परिसर में लगाए पौधे
बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी दीक्षांत समारोह में मौजूद थीं। वहीं इस कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने अपनी दिवंगत माताओं केसरी देवी और भगवती देवी की याद में आईआईपीएस परिसर में पौधे भी लगाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें