फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद: गंभीर संक्रमणों का इलाज होगा आसान,वैज्ञानिकों की बड़ी खोज- वायरस से ही तैयार होगी एंटीबायोटिक दवा

Tue, 10 Jun 2025 05:47 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क

सार

आईआईटी मद्रास और अमेरिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ताजे पानी की झीलों में 13 लाख से ज्यादा वायरस के जीनोम का 20 सालों तक अध्ययन किया। पाया गया कि वायरस मौसम के अनुसार सक्रिय होते हैं और भविष्य में ये गंभीर संक्रमणों के इलाज में एंटीबायोटिक की तरह काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : WHO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब वायरस केवल बीमारी का कारण नहीं बल्कि बीमारी के इलाज का जरिया भी बन सकते हैं। वैज्ञानिकों ने ताजे पानी की झीलों में मौजूद लाखों वायरस जीनोम का गहराई से अध्ययन किया है, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह खोज न सिर्फ वायरल इकोलॉजी को नई दिशा देती है बल्कि गंभीर संक्रमणों के इलाज के लिए भविष्य की एंटीबायोटिक हो सकती है। आईआईटी मद्रास और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन के वैज्ञानिकों ने महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय रिसर्च में यह दावा किया है।
विज्ञापन

अध्ययन दुनिया की सबसे लंबी डीएनए आधारित निगरानी परियोजनाओं में से एक है। इसमें अमेरिका के मैडिसन (विस्कॉन्सिन) की एक झील से बीते 20 वर्षों में लिए गए कुल 465 नमूनों का विश्लेषण किया गया। वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग तकनीक से झीलों में मौजूद 13 लाख से अधिक वायरस जीनोम को दोबारा जोड़ा और उनका पर्यावरण से संबंध समझा।

इसमें मेटाजीनोमिक्स नामक अत्याधुनिक तकनीक का भी प्रयोग किया गया, जिसकी सहायता से यह स्पष्ट हुआ कि वायरस मौसम और साल के हिसाब से एक तय चक्र में सक्रिय होते हैं। इनमें से कई वायरस हर साल दोबारा उभरते हैं, जिससे उनका व्यवहार काफी हद तक अनुमानित माना जा सकता है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Naxalism: सरकार की तिहरी रणनीति से टूटी नक्सलवाद की कमर; वैचारिक समर्थन की जड़ पर किया सीधा हमला

एंटीबायोटिक प्रतिरोधी संक्रमणों का फेज वायरस से इलाज की उम्मीद
आईआईटी मद्रास के प्रो. कार्तिक अनंतरमण कहते हैं कि वायरस हमारे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह शोध दर्शाता है कि वायरस का उपयोग कर झीलों में फैलने वाले हानिकारक शैवालों या विषैले बैक्टीरिया की बढ़त को रोका जा सकता है, जिससे पेयजल स्रोतों को संरक्षित किया जा सके।

प्रो. कार्तिक ने जोर दिया कि कोरोना महामारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वायरसों की निगरानी और उनका समय रहते अध्ययन कितना जरूरी है। यह न केवल महामारी से बचाव में सहायक हो सकता है बल्कि यह भी बता सकता है कि वायरस पर्यावरणीय सेहत को कैसे बनाए रखते हैं।

ये भी पढ़ें:- पशुपालन: केंद्र ने पशुओं में एंटीबायोटिक रोकने नया निगरानी तंत्र लागू किया, फार्मा कंपनियों की मांगी सूची
विज्ञापन

वायरस खतरा नहीं, कुदरत का संतुलन साधने वाला जीव
आईआईटी मद्रास के प्रो. कार्तिक अनंतरमण कहते हैं कि वायरस हमारे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह शोध दर्शाता है कि वायरस का उपयोग कर झीलों में फैलने वाले हानिकारक शैवालों या विषैले बैक्टीरिया की बढ़त को रोका जा सकता है, जिससे पेयजल स्रोतों को संरक्षित किया जा सके।

प्रो. कार्तिक ने जोर दिया कि कोरोना महामारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वायरसों की निगरानी और उनका समय रहते अध्ययन कितना जरूरी है। यह न केवल महामारी से बचाव में सहायक हो सकता है बल्कि यह भी बता सकता है कि वायरस पर्यावरणीय सेहत को कैसे बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें