फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंग की दाल से बनेगा शाकाहारी अंडा, मुर्गी के अंडे से देगा ज्यादा ताकत

Wed, 18 Sep 2019 08:25 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Vegitable Egg - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी, इस पर बहुत दिनों से बहस चल रही है, लेकिन अभी तक इसका कोई सर्वमान्य हल नहीं निकल सका है। लेकिन अगर बात केवल अंडे खाने तक की है, तो शाकाहारी लोगों को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं, क्योंकि अब जल्दी ही बाजार में आपको ऐसा अंडा भी मिलेगा, जो पूरी तरह शाकाहारी होगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह अंडा मुर्गी के अंडे से कहीं ज्यादा फायदेमंद होगा।
विज्ञापन


आईआईटी छात्रों ने बनाया अंडा

इस शाकाहारी अंडे में मुर्गी के अंडे से बनने वाले आमलेट की तरह की प्राकृतिक गंध, स्वाद और विटामिन्स जैसे पौष्टिक पदार्थ होंगे। सबसे बड़ी बात यह कि इस अंडे को चाहे जितना खाया जाए, इससे कोई नुकसान नहीं होगा। आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने यह अंडा बना लिया है और जल्दी ही यह बाजार में आ जाएगा। शाकाहारी अंडे को बनाने के इस तरीके को पेटेंट के लिए भी भेजा जा चुका है।

मूंग की दाल और सोया से बनेगा अंडा

शाकाहारी अंडे को बनाने वाले छात्रों की टीम से जुड़े राहुल दीवान ने अमर उजाला को बताया कि भारत जैसे धार्मिक देश में लोग मुर्गी के अंडे को खाने में हिचकते हैं। लोगों का मानना है कि यह मांसाहारी है। लेकिन उनका बनाया अंडा मूंग की दाल को मिक्स करके बनाया गया है जो प्राकृतिक पौधों से प्राप्त होता है। इस अंडे को खाने से प्राकृतिक अंडे से ज्यादा पोषक तत्त्व मिलेंगे।  

नहीं होंगे प्रिजर्वेटिव्स

दीवान के मुताबिक मुर्गी को कई तरह के इंजेक्शन इत्यादि दिये जाते हैं, जिसका घातक असर अंडों पर पड़ता है। जबकि इस अंडे में फूड प्रिजर्वेटिव्स तक इस्तेमाल नहीं किए गए हैं, जो कि सामान्य भोज्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। यह सामान्य प्लास्टिक या कांच की बोतल में अर्धतरल रुप में बाजार में उपलब्ध होगा। फ्रिज के तापमान पर यह एक महीने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। अंडे की तरह सामान्य तरीके से इसे तवे पर गर्म करके आमलेट बनाया जा सकेगा।

शाकाहारी अंडे में फैट की मात्रा कम

वैज्ञानिकों का दावा है कि बॉडी बिल्डिंग करने वाले खिलाड़ी ज्यादा अंडे का सेवन करने लगते हैं, जिससे उनके शरीर को नुकसान होता है। लेकिन इन अंडों को खाने से किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। इस शाकाहारी अंडे में फैट की मात्रा कम होगी, जिससे वजन कम करने वाले लोग भी इसका सेवन कर सकेंगे। इसमें हाई फाइबर, बी कांप्लेक्स विटामिन्स, प्रमुख मिनरल्स होंगे।

जल्द आएगा शाकाहारी मांसाहार

इस प्रोजेक्ट में आईआईटी दिल्ली के छात्रों को आर्थिक मदद देने वाली कंपनी प्लांटमेड के अधिकारी ने बताया कि उनकी योजना जल्दी ही शाकाहारी मांसाहार उपलब्ध कराने की भी है। यह शाकाहारी मांसाहार पूरी तरह स्वास्थ्यप्रद होगा, लेकिन जिन लोगों को लाल मीट खाने से नुकसान होता है, उन्हें इस मीट को खाने से कोई नुकसान नहीं होगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें