फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT-बॉम्बे में खाने पर विवाद, कहा- नॉनवेज खाने वाले करें अपनी थाली का इस्तेमाल

Wed, 17 Jan 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे में इन दिनों शाकाहारी और मांसाहारी खाना खाने को लेकर विवाद तुल पकड़ लिया है। आईआईटी बॉम्बे के एक हॉस्टल के छात्रों को एक ईमेल भेजकर कहा गया कि वे मांसाहारी भोजन के लिए भोजनालय में अलग प्लेटों का इस्तेमाल करें। इस ईमेल के सामने आने के बाद संस्थान में विवाद पैदा हो गया है।

विज्ञापन


मेस परिषद् द्वारा इस ईमेल में कहा गया है कि जो छात्र मांसाहारी भोजन खाते हैं उन्हें अलग थालियों का प्रयोग करना चाहिए। 12 जनवरी के ईमेल में कहा गया, 'इसलिए, मांसाहारी भोजन करने वाले सभी छात्रों से आग्रह किया जाता है कि वह कृपया ट्रे जैसी उन प्लेटों का प्रयोग करें जो रात्रिभोज के समय विशेष रूप से मांसाहारी व्यंजनों के लिए ही हैं। कृपया मांसाहारी व्यंजनों के लिए मुख्य प्लेटों का प्रयोग नहीं किया जाए।' 

इस ईमेल के बाद लोगों की गु्स्से से भरी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। जिस पर भोजनालय परिषद ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ईमेल केवल उस नियम को दोहराने के लिए भेजा गया, जो पहले से लागू है। करीब 300 छात्रों वाले छात्रावास के एक छात्र ने कहा कि सभी भोजनालयों में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग अलग प्लेटें हैं। एक छात्र ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह ईमेल भेजा ही क्यों गया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें