फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' पर फिर मचा घमासान, 6 राज्यों में बैन के खिलाफ SC पहुंचे प्रोड्यूसर्स

Wed, 17 Jan 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट, जज
विज्ञापन

फिल्म पदमावत को लेकर विवाद लगातार जारी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि फिल्म पदमावत को कई राज्यों में बैन कर दिया गया है। यह फिल्म 6 राज्यों हरियाणा, गोवा, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में बैन है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि लंबे समय से विवादों की वजह से रिलीज से रुकी हुई हिंदी फिल्म पदमावत (पहले पदमावती) के खिलाफ दायर याचिका में दिए निर्देशों के अनुसार उचित निर्णय नही लेने पर सेंसर बोर्ड चेयरमैन प्रसून जोशी को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अवमानना मामले में नोटिस भेजा था। 

उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देना होगा, जिसमें वे अपना पक्ष रखेंगे। याचिका में कहा गया था कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्म सती प्रथा को महिमामंडित करती है, ऐसा करना प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें