फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएससी बंगलूरू देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय, बॉम्बे को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर आईआईटी इंदौर

Thu, 27 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइम्स हायर एजुकेशन ने विश्व के बेहतरीन विश्वविद्यालयों की एक सूची जारी की है। इस सूची में पहले नंबर पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है। दूसरे स्थान पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय और तीसरे स्थान पर स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय है। चौथे स्थान पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) और पांचवे स्थान पर कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है।
विज्ञापन


वहीं, भारत की बात करें तो यहां के किसी भी विश्वविद्यालय को टॉप-200 में स्थान नहीं मिला है। लेकिन, इस सूची में भारत के 42 विश्वविद्यालय शामिल हैं। पिछले साल इस सूची में देश के 29 विश्वविद्यालय ही जगह हासिल कर सके थे। देश में पहले स्थान पर आइआइएससी बंगलूरू पहले स्थान पर है वहीं, आईआईटी इंदौर आईआईटी बॉम्बे को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गया है। आईआईटी बॉम्बे अब तीसरे स्थान पर है। चौथा स्थान आईआईटी रुड़की को मिला है और पांचवे स्थान पर कर्नाटक की जगद्गुरु श्री शिवरात्रिश्वरा विश्वविद्यालय है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें