फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम नागपुर के सभी छात्रों को मिली प्लेसमेंट, एक छात्र को मिला 40 लाख सालाना का पैकेज

Fri, 06 Mar 2020 05:52 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नागपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) नागपुर के छात्रों ने 100 फीसदी प्लेसमेंट हासिल किया है, जिनमें से एक ने प्रति वर्ष 40 लाख रुपये का उच्चतम वेतन पैकेज प्राप्त किया है। शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उच्चतम घरेलू पैकेज जो पिछले साल 20 लाख रुपये था, वह बढ़कर 40 लाख रुपये प्रति वर्ष हो गया है। वहीं, औसत वेतन पैकेज 13.10 लाख रुपये रहा है।

विज्ञापन


आईआईएम नागपुर के निदेशक प्रो एल एस मूर्ति ने कहा कि इस साल, हमारे स्नातक बैच का आकार पिछले साल की तुलना में दोगुना है और भर्ती प्रक्रिया हमेशा की तरह प्रतिस्पर्धी है। भर्तीकर्ताओं ने इस साल अधिक पीपीओ और बेहतर पैकेज के आंकड़ों के साथ छात्रों को अपने यहां नौकरी दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें