फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएसटी : सुशील मोदी बने 'जीओएम' के अध्यक्ष, वित्त मंत्री सीतारमण पैनल से बाहर

Wed, 11 Dec 2019 01:02 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

आईजीएसटी से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए गठित किए गए मंत्रियों के समूह (जीओएम) की चेयरमैन नियुक्त की गईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पैनल से बाहर कर दिया गया है। अब उनके स्थान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी इस समूह की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन




इस संबंध में जीएसटी काउंसिल ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री को मंत्रियों के समूह का चेयरमैन बनाया गया था। चूंकि केंद्रीय वित्त मंत्री जीएसटी काउंसिल की भी चेयरमैन हैं, ऐसे में वह जीओएम की अध्यक्षता नहीं कर पाएंगी क्योंकि इसकी रिपोर्ट को काउंसिल चेयरमैन के पास जमा करनी होती है।    

जीएसटी काउंसिल ने कहा, यह स्पष्ट किया जाता है कि चार दिसंबर को पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान के वित्त मंत्रियों और दिल्ली व पुडुचेरी के उप मुख्यमंत्रियों  की केंद्रीय वित्त मंत्री से साथ हुई बैठक के बाद आईजीएसटी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया था।
विज्ञापन


इन सबको देखते हुए जीओएम के गठन में एक संशोधन किया गया है जिसके तहत बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को इसका संयोजक बनाया गया है। यह जीओएम आईजीएसटी के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा और केंद्रीय वित्त मंत्री और जीएसटी परिषद के अध्यक्ष के पास अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें