ऑटो एक्सपो में पहले दिन 27 कंपनियां सुबह आठ से शाम साढ़े छह तक गाड़ियों की लॉंचिंग करेंगी। सुबह आठ बजे सबसे पहले मारुति अपनी नई कार लॉंच करेगी। शाम छह बजकर 35 मिनट पर बीएमडब्ल्यू की गाड़ियों की लॉंचिंग होगी। लगभग आधे घंटे के बाद कंपनियां अपनी गाड़ियों की लॉंचिंग करेंगी। जिनमें महिंद्रा, टोयोटा, कावासाकी, होंडा, टीवीएस, टाटा, सुजुकी, यामाहा, मर्सिडीज आदि शामिल हैं। वहीं, आयोजकों ने अंतिम रूप देने के बाद साइट प्लान भी जारी कर दिया है। सभी कारों की लॉंचिंग अलग-अलग हॉल में होगी।
आयोजकों ने ऑटो एक्सपो में चार प्राथमिक चिकित्सा के प्वाइंट भी बनाए गए हैं। बड़ी तादाद में आयोजन स्थल पर लोगों के पहुंचने पर अगर कोई बीमार होता या फिर अन्य कारणों से किसी को चिकित्सा की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें यहां प्राथमिक चिकित्सा दी जाएगी। गंभीर हालत होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा जाएगा। आयोजन स्थल पर पांच फूड कोर्ट और एक फूड यार्ड भी बनाया गया है। इनमें विभिन्न नामी कंपनियों के व्यंजन उपलब्ध होंगे। गेट नंबर पांच व छह के पास एक व तीन आयोजन स्थल के भीतर सूचना केंद्र बनाया गया है।