फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: सुब्रमण्यन स्वामी बोले, राजपक्षे मदद मांगें तो भारत को देनी चाहिए सैन्य सहायता 

Mon, 11 Jul 2022 01:51 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। सभी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका संकट को लेकर पूर्व भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी में कहा है कि ऐसे हालात में भारत को श्रीलंका को सैन्य मदद से पीछे नहीं हटना चाहिए। स्वामी ने ट्वीट कर कहा- गोटाबाया और महिंदा राजपक्षे दोनों ही प्रचंड बहुमत के साथ एक स्वतंत्र चुनाव में चुने गए थे। भारत भीड़ को ऐसे वैध चुनाव को पलटने की अनुमति कैसे दे सकता है? तब हमारे पड़ोस का कोई भी लोकतांत्रिक देश सुरक्षित नहीं रहेगा। अगर राजपक्षे भारत की सैन्य मदद चाहते हैं तो हमें देनी चाहिए।  

विज्ञापन




भारत ने सेना भेजने की मीडिया रिपोर्ट का किया खंडन 
बता दें कि श्रीलंका में सोशल मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि भारत सैन्य दखल दे सकता है। लेकिन भारत ने साफ तौर पर इसका खंडन किया है। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत द्वारा श्रीलंका में अपनी सेना भेजने के बारे में मीडिया और सोशल मीडिया में रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। ये रिपोर्ट और ऐसे विचार भारत सरकार की स्थिति के अनुरूप नहीं हैं।  
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का राष्ट्रपति भवन पर कब्जा  
श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। सभी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को अपने कब्जे में ले लिया है। इनका कहना है कि बदलाव के जिस वक्त का हम इंतजार कर रहे थे, वो आ गया है। वहीं, राष्ट्रपति राजपक्षे ने 13 जुलाई को इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। इतना ही नहीं बढ़ती हिंसा को देखते हुए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पहले ही इस्तीफा दे दिया।  

राष्ट्रपति का पता नहीं, प्रदर्शनकारियों ने शुरू की तलाश
प्रदर्शनकारियों के डर से राष्ट्रपति गोतबाया कल रात आर्मी हेडक्वार्टर में छिप गए थे लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह उन्होंने वहां से भी अपना ठिकाना बदल लिया है। फिलहाल उनका पता नहीं चल रहा है आखिर वे छिपे कहां हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति को हर जगह खोज रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, हिंसक प्रदर्शन के बीच श्रीलंका सरकार के दो मंत्रियों हरिन फर्नांडो और मानुषा ननायाक्करा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने लोगों से की अपील
श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने रविवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहिए। उन्होंने लोगों से मुद्दे को एकजुट होकर हल करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें