फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका बनारस से लड़तीं तो टी-20 जैसा रोमांच होता : रामदेव

Sat, 27 Apr 2019 04:50 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बाबा रामदेव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा अगर बनारस से चुनाव लड़तीं, तो वहां टी-20 मैच जैसा रोमांच होता। पटना में रामदेव ने कहा, कांग्रेस को मायावती और अखिलेश का साथ वहां मिल जाता तो वाराणसी की लड़ाई ऐतिहासिक होती।  

विज्ञापन


रामदेव ने मोदी का कद हिमालय जैसा बताते हुए कहा, हम वैचारिक तौर पर न किसी से दूर हैं। देश में कुछ लोग पिछड़ों की राजनीति करते हैं, लेकिन मोदी जी तो अति पिछड़े हैं और मेरा मानना है कि सभी के लिए न्याय होना चाहिए। ब्यूरो

कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा हैः राहुल 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर में चुनावी रैली में फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया। राहुल ने नया नारा दिया, ‘कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है।’ 
विज्ञापन


लालू का अपमानः कांग्रेस अध्यक्ष ने राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया। उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव के परिवार का जो अपमान किया गया, वह ठीक नहीं था। जनता इसका बदला चुनावों में लेगी। राहुल ने पीएम पर एयर स्ट्राइक को चुनावी स्टंट बनाने का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा, कि पीएम नीरव व माल्या जैसे लोगों की देश से भागने में मदद की, लेकिन हम आम लोगों, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए खड़े हैं। हम उनका भार साझा करेंगे। 

तेजस्वी ने राहुल को बताया अगला पीएम 

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें देश का अगला पीएम बताया। तेजस्वी ने कहा, कि देश को आज राहुल गांधी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए, क्योंकि वह जो कहते हैं वो करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें