फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर भाजपा अपने दरवाजे पूरी तरह खोल दे तो कांग्रेस और एनसीपी में कोई नहीं बचेगा : अमित शाह

Mon, 02 Sep 2019 09:28 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के सत्तारूढ़ दल में शामिल होने पर दोनों पार्टियों पर रविवार को तंज कसा। शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे के गृह नगर में कहा, अगर भाजपा अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दे तो शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण के सिवाय उनकी पार्टियों में कोई नहीं बचेगा।

विज्ञापन


वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की ओर से शुरू की गई ‘महाजनादेश’ यात्रा के दूसरे चरण के समापन के मौके पर दक्षिण महाराष्ट्र के सोलापुर शहर में थे। पवार एनसीपी के प्रमुख हैं जबकि चव्हाण कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। दोनों पार्टियों से खासकर एनसीपी के कई नेता भाजपा और शिवसेना में शामिल हुए हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी और  शरद पवार को चुनौती दी कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने पर अपना रूख स्पष्ट करें। शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 (ए) समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र पहला राज्य है जहां चुनाव होने वाले हैं। शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी और शरद पवार से महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में जाने से पहले पूछना चाहता हूं कि वे संविधान के अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को खत्म करने के हमारे निर्णय पर अपना रुख स्पष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें