फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puri Rath Yatra: भगवान बलभद्र की मूर्ति को रथ से उतारते वक्त हुआ हादसा; सेवादारों पर गिरी, नौ लोग घायल

Wed, 10 Jul 2024 12:53 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पुरी में मंगलवार को रथ यात्रा उत्सव के दौरान रथ से मंदिर ले जाते समय भगवान बलभद्र की मूर्ति गिरने से हादसा हो गया। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पुरी में इन दिनों जगन्नाथ रथ यात्रा की धूम है। हालांकि मंगलवार को रथ यात्रा उत्सव के दौरान हादसा हो गया। दरअसल, रथ से गुडिंचा मंदिर ले जाते समय भगवान बलभद्र की मूर्ति सेवादारों पर गिर गई। इस हादसे में जगन्नाथ मंदिर के नौ सेवक घायल हो गए हैं। मंदिर के अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन


पुरी कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि नौ घायलों में से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना रात 9 बजे के तुरंत बाद तब हुई जब मूर्ति को गुंडिचा मंदिर ले जाने के लिए भगवान बलभद्र के रथ से नीचे लाया जा रहा था।

भगवान को ले जाने की इस प्रक्रिया को 'पहांडी' अनुष्ठान के नाम से जाना जाता है। बताया जा रहा है कि जो लोग मूर्ति ले जा रहे थे, उनका अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण यह हादसा हो गया।  एक घायल सेवादार ने बताया कि मूर्ति से बंधी रस्सी में कुछ समस्या आने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर चिंता जाहिर की और घायल सेवादारों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को तुरंत पुरी का दौरा करने और उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है।

उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा भी पुरी गईं और हरिचंदन के साथ अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायल सेवादारों से बात करके उनका हाल जाना है।  हरिचंदन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी घायल लोग ठीक हैं और अनुष्ठान भी चल रहे हैं।

हादसे के बाद मूर्तियों को गुंडिचा मंदिर ले जाया गया
हादसे के बाद भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र तीनों भाई-बहनों की मूर्तियों को उनके जन्मस्थान माने जाने वाले गुंडिचा मंदिर के अंदर ले जाया गया। अब वो 15 जुलाई को 'बहुदा यात्रा' तक गुंडिचा मंदिर में रहेंगे। बता दें कि 53 साल बाद इस बार पुरी में रथयात्रा दो दिनों की है। रविवार को यात्रा का पहला दिन था, जिसे सूर्यास्त के ही साथ रोक दिया गया था।

पुरी में 130 लोग घायल
उधर, पुरी में रथयात्रा के दौरान रविवार को कुछ पुलिसकर्मियों समेत लगभग 130 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से आधे लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 40 लोगों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें