फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMR: ऑपरेशन के बीच डॉक्टरों ने कैंसर जांच के लिए ड्रोन से भेजा टिश्यू नमूना, आईसीएमआर को एक और कामयाबी

Thu, 11 Apr 2024 07:23 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो

सार

यह दूसरी बार है जब नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कैंसर जांच में ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर सफलता हासिल की है। आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया कि मणिपाल से करीब 37 किलोमीटर दूर एक स्वास्थ्य केंद्र को परीक्षण के लिए चुना गया।
विज्ञापन
ICMR recruitment - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन के बीच में डॉक्टरों ने मरीज के शरीर से टिश्यू का नमूना लेकर ड्रोन से 37 किलोमीटर दूर एक बड़े अस्पताल भेजा ताकि मरीज में कैंसर की पहचान हो सके। कर्नाटक के मणिपाल स्थित कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने नमूना प्राप्त करने के कुछ ही देर में जांच को पूरा किया और फोन पर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जिसके बाद मरीज का ऑपरेशन पूरा हुआ।

विज्ञापन


यह दूसरी बार है जब नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कैंसर जांच में ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर सफलता हासिल की है। आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया कि मणिपाल से करीब 37 किलोमीटर दूर एक स्वास्थ्य केंद्र को परीक्षण के लिए चुना गया। यहां सर्जरी के मध्य में मरीज से टिश्यू नमूना लेकर एक बॉक्स में पैक किया और उसे स्वास्थ्य कर्मचारी के जरिये सुरक्षित तरीके से ड्रोन तक पहुंचाया।

ड्रोन ने उड़ान भरी और महज 16 मिनट में यह कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज तक पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने ड्रोन से बॉक्स लेकर उसे प्रयोगशाला ले गए और नमूने की जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में ऑपरेशन करने वाली टीम को पता चल गया कि मरीज से निकाला गया ट्यूमर कैंसर ग्रस्त है, जिसके बाद आगे की चिकित्सा प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


दरअसल, मार्च 2018 में आईसीएमआर ने ड्रोन का इस्तेमाल करके टीके और मेडिकल सप्लाई पहुंचाने की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए ‘आई-ड्रोन’ प्रोजेक्ट शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें