फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीत पर चिढ़ा पाक, ICJ के फैसले को मानने से किया इनकार

Thu, 18 May 2017 06:12 PM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की ओर से गुरुवार को सुनाए गए फैसले को पाकिस्तान ने मानने से इंकार कर दिया है। इंटरनैशनल कोर्ट के फैसले केवल तब तक ही मान्य होते हैं जब तक फैसले से जुड़े देश उस फैसले का पालन करना चाहें। जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


आईसीजे के फैसले के बाद पाकिस्तान के सामने 'आगे कुआं और पीछे खाई' जैसी स्थिति खड़ी हो गई थी। पाकिस्तान में सेना को काफी ताकतवार माना जाता है, अगर सरकार कोर्ट के फैसले को मान लेती तो उसे घर पर ही मुंह की खानी पड़ सकती थी। हालांकि भारत के पास अभी भी कई विकल्प हैं जिनके जरिए जाधव की फांसी को टाला जा सकता है।

आइए जानते हैं उन विकल्पों के बारे में जो भारत के लिए इस मामले में अहम योगदान दे सकते हैं-

सुरक्षा परिषद सबसे बड़ा विकल्प
भारत के पास सबसे पहला विकल्प सुरक्षा परिषद में इस मुद्दे को ले जा सकता है। जिस तरह पाकिस्तान में आनन फानन में कुलभूषण के खिलाफ मुकदमा चलाकर सालभर में ही उसे फांसी की सजा सुना दी गई उससे इस मामले की पूरी कानूनी प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान ने भारत की मांग पर भी उसके राजनयिकों को कुलभूषण से मिलने की इजाजत नहीं दी थी न ही कोई पर्याप्त कानूनी मदद मुहैया कराई गई। जिसकी वजह से मामले में न्याय के प्राकृतिक सिद्धांतों का भी उल्लंघन होता दिख रहा है। ऐसे में भारत इस मुद्दे को मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भारत का शीर्ष नेतृत्व सीधे दखल करे

कुलभूषण मामले में भारत के पास मौजूद विकल्पों में से एक ये भी है कि देश का शीर्ष नेतृत्व सीधे इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करे और पाक के हुक्मरानों के समक्ष इस मुद्दे को उठाए। इससे पाकिस्तान पर सीधे दबाव बनेगा और वो इस मुद्दे पर कोई गंभीर कदम उठा सकता है। पाकिस्तान कभी नहीं चाहेगा दोनों देशों के सबंधों पर इस मुद्दे का असर पड़े। 

कुलभूषण को दी जाए पर्याप्त कानूनी मदद
कुलभूषण मामले में भारत पाकिस्तान पर उन्हें पर्याप्त कानूनी मदद न देने का आरोप भी लगा रहा है। ऐसे में एक विकल्प ये भी है कि कुलभूषण को पर्याप्त और मजबूत कानूनी मदद मिले तो इस मुद्दे को पाकिस्तान की उच्च अदालतों में मजबूती से उठाया जा सकता है। 

कूटनीतिक स्तर पर पाक पर दबाव बनाए भारत
भारत के पास एक विकल्‍प ये भी है कि वह इस मुद्दे पर पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाए। इसके लिए भारत पाकिस्तान की दुखती रगों पर दबाव बनाकर कुलभूषण मुद्दे पर न्याय की उम्‍मीद कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें