फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी ने जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Fri, 19 Jul 2019 01:42 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया गया कि बोर्ड सरकारी हस्तक्षेप को खत्म करने में नाकाम रहा जिस वजह से जिबांब्वे क्रिकेट बोर्ड पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


आईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने बताया कि जिंबाब्वे ने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया है इसी वजह से उनपर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे खेल भी राजनीतिक दखल से दूर रहे। 

जिंबाब्वे में जो हुआ वो आईसीसी के नियम कानूनों का गंभीर उल्लंघन है और हम इस स्थिति को ऐसा ही नहीं बने रहने दे सकते।  आईसीसी चाहता है कि जिंबाब्वे में क्रिकेट जारी रहे लेकिन आईसीसी के संविधान के नियमों के मुताबिक बोर्ड काम करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें