फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: बाढ़ का दौरा करने पहुंचे विधायक पर स्थानीय लोगों ने चप्पल फेंकी, गाड़ी में की तोड़फोड़

Fri, 16 Oct 2020 11:09 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
Manchireddy Kishan Reddy, MLA, Ibrahimpatnam, Telangana - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना में बाढ़ से प्रभावित नाराज स्थानीय लोगों ने विधायक मनचीरेड्डी किशन रेड्डी पर चप्पल फेंकी और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ को पुलिस रोकने में नाकाम रही। 

विज्ञापन


इब्राहिमपटनम के विधायक मनकीरेड्डी किशन रेड्डी और अन्य टीआरएस कार्यकर्ता गुरुवार को बाढ़ प्रभावित मेडिपली क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे। 
 



बाढ़ की वजह से तमाम परेशानी झेल रहे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। अपने गुस्से का इजहार करते हुए लोगों ने विधायक और उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं पर चप्पलें फेंकी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक विधायक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। 

करीब 5,000 करोड़ का नुकसान
तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ से राज्य को लगभग 5,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री राव ने इस संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर 1,350 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की है। 

तेलंगाना में अब तक 50 लोगों की मौत
बता दें कि तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है। कई सड़क धंस गई तो कहीं कार पूरी तरह से डूब गई और कई घर पानी में डूब गए।   

संकट की इस घड़ी में देश तेलंगाना के साथ: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि देश संकट की इस घड़ी में तेलंगाना के लोगों के साथ एकजुट है। राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है। राष्ट्रपति कोविंद ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी बातचीत की तथा लगातार बारिश से जान-माल के हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की। 

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ बातचीत की तथा हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश के कारण जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। संकट की इस घड़ी में देश तेलंगाना के लोगों के साथ एकजुट है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें