फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित खरे पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त: नई शिक्षा नीति बनाने व डिजिटल मीडिया के बदलाव में निभा चुके हैं अहम भूमिका

Tue, 12 Oct 2021 03:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खरे को पीएम मोदी का सलाहकार नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। पीएमओ में उनकी संविदा नियुक्ति भारत सरकार के सचिव की रैंक व स्कैल पर की गई है। वह दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। 
विज्ञापन
पूर्व मानव संसाधन व सूचना प्रसारण सचिव अमित खरे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी व पूर्व मानव संसाधन व सूचना प्रसारण सचिव अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उनका नियुक्ति आदेश जारी किया गया। वह 30 सितंबर को उच्च शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खरे को पीएम मोदी का सलाहकार नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। पीएमओ में उनकी संविदा नियुक्ति भारत सरकार के सचिव की रैंक व स्कैल पर की गई है। वह दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में नई शिक्षा नीति 2020 बनाने और सूचना व प्रसारण मंत्रालय में रहते हुए डिजिटिल मीडिया नियमों में बदलाव में भी अहम भूमिका निभाई थी।

इसी साल पीके सिन्हा व अमरजीत सिन्हा ने छोड़ा था पीएमओ
अमित खरे की पीएमओ में नियुक्ति पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा व पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा के इसी साल पीएमओ में सलाहकार का पद छोड़ने के बाद की गई है। खरे पूर्ण पारदर्शिता के साथ स्पष्ट निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। वह उन चुनिंदा सचिवों में हैं, जिन्होंने पीएम मोदी के अधीन केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय में उच्च शिक्षा व स्कूली शिक्षा विभाग के प्रमुख और सूचना व प्रसारण सचिव का पद संभाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें