फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: आईएएस नीलम साहनी होंगी नई राज्य निर्वाचन आयुक्त

Mon, 29 Mar 2021 01:44 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अमरावती

सार

  • वर्तमान एसईसी एन रमेश कुमार की जगह लेंगी आईएएस अधिकारी नीलम साहनी 
  • यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 के अनुसार की गई
विज्ञापन
आईएएस नीलम साहनी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नीलम साहनी को आंध्र प्रदेश का अगला राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने रविवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अधिसूचना में कहा कि साहनी पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल तक पद पर बनी रहेंगी। इसमें कहा गया है कि यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 के अनुसार की गई है।

1984 बैच की आईएएस अधिकारी साहनी 31 दिसंबर 2020 को राज्य की मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। वह वर्तमान एसईसी एन रमेश कुमार की जगह लेंगी जिनका पांच साल का कार्यकाल 31 मार्च को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने शनिवार को मुख्यमंत्री की प्रधान सलाहकार के रूप में साहनी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। साहनी को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद एक जनवरी को प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें